SSC CGL Syllabus 2020 in Hindi PDF Download :- नमस्कार दोस्तों हमेशा की तरह हमारी वेबसाइट पर हम एक बार फिर हाज़िर हैं नए विषय की जानकारी के साथ। आज हम बात करेंगे और ssc cgl syllabus 2020 in Hindi PDF की। दोस्तों यह सरकारी परीक्षा है जिसे आप ग्रैजुएशन के तुरन्त बाद दे सकते हैं बशर्ते आपकी उम्र 18 या उससे अधिक हो। इसके अन्तर्गत आने वाली पोस्ट इसके फॉर्म और सिलेबस और परीक्षा के चरणों के विषय में जानकारी के लिए पोस्ट पढ़ना जारी रखें।
- SSC Combined Graduate Level (CGL) Syllabus in English
- Chemistry Notes PDF for SSC in hindi download
- Percentage Maths Tricks for SSC in hindi PDF download
- Maths Geometry Triangles for SSC Book PDF Download
SSC CGL Syllabus 2020 in Hindi PDF Download
एसएससी CGL क्या है?
एसएससी CGL का फुल फार्म है staff selection service commition combined graduate level यानी कर्मचारी चयन आयोग। यदि आपने (Graduation) ग्रेजुएशन पूरा कर लिया है और आप SSC CGL 2020 की तैयारी करना चाहते है ssc cgl syllabus in Hindi को ज़रूर पढ़ ले फिर तैयारी करे फिर इसकी परीक्षा जरूर दे सकते हैं। हर साल भारत मे एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग भारत में रिक्तियां जारी करता है। विभिन्न मंत्रालयों , संगठनों व बिभागों के लिए ग्रुप बी (गैर तकनीकी -non technical) और सी ( गैर राजपत्रित- non- gazetted) पदों को भरने के लिए यह आयोग परीक्षा आयोजित करवाता है। साथ ही जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा को देने के लिए प्रयासों (attempt) की कोई सीमा नहीं है।
SSC CGL syllabus in Hindi Group B and Group C
SSC CGL के ग्रुप बी और सी में अंतर
पहला अंतर है महीने की तनख्वाह का। जी हाँ ग्रुप बी की तनख्वाह ग्रुप सी की तनख्वाह से अधिक होती है। दूसरा बड़ा अंतर आता है ग्रेड पे का। सरकारी नोकरी में पदों के हिसाब से ग्रेड पे निर्धारित किया जाता है। ग्रुप बी का ग्रेड पे ग्रुप सी के ग्रेड पे से स्वाभाविक रूप से अधिक होता है। ग्रुप बी का न्यूनतम ग्रेड पे 4200 रुपये व ग्रुप सी का न्यूनतम ग्रेड पे 2400 रुपये होता है।जहां ग्रुप सी के अधिकारी अधिकतर काम क्लेरिकल होता है ssc cgl में ग्रुप बी के अधिकारी की कार्यकारी शक्तियां अधिक होती हैं। साथ ही यह भी बता दें कि शक्तियों के साथ साथ ग्रुप बी का अधिकारी सरकार की ओर से ग्रुप सी के अधिकारी से अधिक सुविधाएं प्राप्त करता है। संक्षिप्त रूप में कहें तो ग्रुप बी ,ग्रुप सी से एक कदम आगे होता है।
ssc cgl syllabus 2020 Age Limits
एसएससी CGL के लिए आयु सीमा व आवश्यक योग्यता
- मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन डिग्री।
- भारतीय नागरिकता।
- 18 वर्ष या उससे अधिक आयु।
Note-
- नेपाल ,भूटान के अभ्यर्थी भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- तिब्बती शरणार्थी जो भारतीय संविधान के अनुसार 1962 से पहले से भारत मे रह रहे हैं वे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
- बर्मा, पाकिस्तान, युगांडा, केन्या,तंजानिया,श्रीलंका, मलावी,जाम्बिया इथियोपिया, ज़ैरे और वियतनाम में रहने वाले भारतीय मूल के अभ्यर्थी भी इस परीक्षा को दे सकते हैं।
एसएससी CGL की परीक्षा के लिए आवेदक की आयु सीमा 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए। लेकिन कुछ छूट भी मिलती है। जैसे कि यदि आप OBC यानी अन्यपिछडा वर्ग से है तो आपको ऊपरी आयु सीमा से 3 वर्ष , SC/ST से हैं तो 5 वर्ष, शारीरिक विकलांग (PH) श्रेणी से हैं तो 10 वर्ष तक कि छूट प्राप्त होती है।
Category |
छूट (वर्षों में) |
OBC |
3 वर्ष |
SC/ST |
5वर्ष |
PH |
10 वर्ष |
PH+ OBC |
13 वर्ष |
PH+ST/SC |
15 वर्ष |
Ex- service man (general) |
3 वर्ष |
Ex – serviceman (obc) |
6 वर्ष |
Ex serviceman (st/sc) |
8 वर्ष |
यह सामान्य योग्यता है किंतु निम्न दो पदों के लिए विशेष रूप से ध्यान देना होगा
SSC CGL Syllabus PDF in Hindi
- Assistant Audit Officer / Assistant Accounts Officer की आवश्यक योग्यता – मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय या संस्थान से स्नातक होना आवश्यक है।
जब दो आवेदकों ने समान अंक प्राप्त किये हों और किसी एक को ही चयनित करना हो तब वांछनीय योग्यता देखी जाती है। वांछनीय योग्यता- चार्टेड अकाउंटेंट या Cost and management accountant या masters in Commerce subject या post graduate diploma in management (PGDM), या Masters in business studies या MBA या masters in business economics.
- दूसरा पद है Junior Statistical Officer/ Statistical investigator Grade – ll की योग्यता- किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक के अलावा 12वीं में गणित के विषय मे 60 प्रतिशत से अधिक अंक होने चाहिए। या मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएशन डिग्री में एक विषय सांख्यिकी यानी statistic का होना चाहिए।
- SSC General Awareness Book PDF in English
- Pipe and Cistern Question with Answer PDF for SSC Download
- Latest Arihant SSC CHSL Book PDF Free Download in Hindi
SSC CGL Syllabus 2020 in Hindi के अनुसार के आवेदन शुल्क
SSC CGL Syllabus 2020 : – SSC CGL की परीक्षा कर्मचारी चयन आयोग प्रति वर्ष आयोजित करता है। साथ बी जनरल/ ओबीसी श्रेणी में आने वाले आवेदक 100 रुपये का भुगतान करेंगे जबकि SC/ST/PH व महिला आवेदक निःशुल्क आवेदन कर सकते है।
Exam SSC CGL 2020 परीक्षा के आयोजन के चरण
एसएससी CGL परीक्षा निम्न चरणों मे पूरी होती है।
-
1- TIER
-
2- TIER
-
3- TIER
-
कौशल अभिक्षमता या skill test
प्रथम चरण / tier – l – यह पहला चरण है। इसमें परीक्षार्थियों को 100 प्रश्न , 1 घण्टे में हल करने होंगे। प्रत्येक सही उत्तर का 2 अंक यानी पेपर 200 अंको का होता है। गलत उत्तर पर आधा अंक काटा जाएगा। इसमें 4 विषय होते हैं और प्रत्येक से 25 -25 प्रश्न किये जाते हैं।
- रीजनिंग व बौद्धिक योग्यता ( general intelligence and reasoning) – 25 प्रश्न – 50 अंक
- गणित (quantitative aptitude) – 25 प्रश्न – 50 अंक
- अंग्रेजी ( English comprehension) – 25 प्रश्न – 50 अंक
- सामान्य ज्ञान ( general awareness) – 25 प्रश्न – 50 अंक
कुल 200 अंको की परीक्षा पहले चरण में ली जाती है व इसके अंको के आधार पर मेरिट का निर्धारण होता है। द्वितीय चरण- Tier 2 -इस चरण में केवल दो विषय गणित और अंग्रेजी के सवाल हल करने होते हैं व दोनों ही विषयो से 100- 100 पप्रश्न पूछे जाते हैं। इस भाग के लिए आपको 2 घण्टे का समय दिया जाता है।
- गणित- 100 प्रश्न – 200 अंक
- अंग्रेजी – 100 प्रश्न -200 अंक
कुल 400 अंक
तृतीय चरण- इस चरण में साक्षात्कार या इंटरव्यू लिया जाता है।
SSC (एसएससी) CGL के अंतर्गत पोस्ट
SSC cgl syllabus 2020 के अंतर्गत लगभग 30 पद आते हैं। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने के बाद निम्न में से किसी एक पद पर चुना जाता है।
- Assistant audit officer (AAO)
- Inspector (Examiner)
- Assistant in MEA
- preventive officer inspector
- assistant (CVC)
- assistant (AFHQ)
- Central excise inspector
- assistant enforcement officer
- assistant ( ministry of railways)
- inspector of post/ postal inspector
- assistant (IB)
- assistant section officer ( ASO)
- Sub inspector ( CBI)
- inspector ( Narcotics)
- sub inspector ( NIA)
- junior statistical officer ( JSO)
- income tax inspector (ITI)
- assistant ( other ministries)
- Divisional accountant
- Auditor ( CAG)
- tax assistant (CBDT)
- Auditor ( CGDA)
- Auditor ( CGA)
- tax assistant (CBIC)
- senior Secretariat assistant
- Compiler (Registrar General of India)
SSC CGL Syllabus in Hindi PDF
दोस्तो एसएससी CGL के सिलेबस के लिए आप निम्न पीडीएफ को डाऊनलोड करके पढ़ सकते हैं। साथ ही बता दें कि गणित, अंग्रेजी, रीजनिंग यानी तार्किक योग्यता के अतिरिक्त सामान्य ज्ञान के प्रश्न इस परीक्षा में पूछे जाते हैं।
एसएससी CGL में कितने पदों के लिए आवेदन किया जा सकता है
- SSC CGL syllabus 2020 के अनुसार आवेदक एक से अधिक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं किंतु यह भी आवश्यक रूप से ध्यान रहना चाहिए कि फॉर्म भरते समय पोस्ट की वरीयता यानी प्रेफरेंस आपसे पूछी जाएगी अतः उस समय उसी हिसाब से वरीयता दें जिन पदों को आप वरीयता अधिक देना चाहते हैं। बस यह ध्यान रहे कि चुने जा रहे पदों के लिए आवश्यक योग्यता आप रखते हों।
- अकसर आवेदकों के समक्ष ग्रुप बी और सी को लेकर पदों की वरीयता भरना बड़ी चुनौती होती है। दोस्तो एक बात जरूर ध्यान रखिये कि SSC CGL Syllabus 2020 के नोटिफिकेशन के बाद फॉर्म भरने के लिए एक महीने का ही समय मिलता है।इसमें आवश्यक रूप से आपके हस्ताक्षर और फ़ोटो अपलोड करने होंगे।
तप दोस्तों वे सभी लोग जो कॉलेज के अंतिम वर्ष में हैं व कॉलेज से स्नातक डिग्री प्राप्त कर चुके हैं व वे SSC CGL 2020 in Hindi की पात्रता रखते हैं एवं भारत सरकार के मंत्रालय, संगठनों में कार्य करने के इच्छुक हैं वे इस परीक्षा को दे सकते हैं। आशा है जानकारी आपको अच्छी लगी होगी व आपके काम की होगी।
- SSC Exam GK Questions with Answers in Hindi For Competitive Exam
- Work and Wages Question PDF for SSC hindi Download
- Ratio and Proportion Question for SSC PDF hindi Download
- Number System Question for SSC Hindi PDF Download
- Profit and Loss Question with Answer for SSC PDF Download
- Maths Geometry Triangles for SSC Book PDF Download
I have never read such an article.
Wow!Excellent article.